HomeCRIMEEncounter: दो बच्चियों से रेप के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के...

Encounter: दो बच्चियों से रेप के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

Encounter: दो बच्चियों से रेप के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

Encounter: यूपी के बरेली में घर में घुसकर आठ और पांच साल की दो बच्चियों से रेप के आरोपी को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।

समुदाय विशेष के इस आरोपी ने रविवार की दोपहर घर में घुसकर मासूमों के साथ गंदी हरकत की थी।

देर रात बरेली की इज्‍जतनगर पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी बच्चियों के पिता के साथ काम करता था। वह पानी के बहाने से घर में घुसा था।

पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्‍पताल भेजा

एनकाउंटर में घायल आरोपी मुनव्‍वर हुसैन को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्‍पताल भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी तो उसने पुलिस पर अवैध असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पैर में पुलिस की लगी गोली

पुलिस ने भी फायरिंग से इसका जवाब दिया। इसी दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से पुलिस को तमंचे और बड़ी संख्‍या में जिंदा कारतूस मिले हैं। यह घटना बरेली के इज्‍जतनगर क्षेत्र के शिकारपुर की है।

बताया जा रहा है आरोपी पहले भी ऐसी कुछ घटनाओं में लिप्‍त रह चुका है लेकिन पुख्‍ता सबूत न होने के चलते हमेशा बच जाता था।

बच्चियों से रेप के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली थी कि वह एक खंडहरनुमा मकान में छिपा हुआ है।

इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को जैसे ही ललकारा उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी गोलियों से इसका जवाब दिया।

गोली लगने से घायल हुआ आरोपी मदद के लिए चिल्‍लाने लगा। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से पुलिस ने दो तमंचे और बड़ी संख्‍या में जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्‍पताल भेजा है। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read