HomeCRIMEEncounter:पुलिस की गोली से घायल हुआ इनामी तस्कर,दो साथी भी पकड़े गए

Encounter:पुलिस की गोली से घायल हुआ इनामी तस्कर,दो साथी भी पकड़े गए

Encounter:पुलिस की गोली से घायल हुआ इनामी तस्कर,दो साथी भी पकड़े गए

Encounter: जनपद कुशीनगर के थाना पटहेरवा क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी पशु तस्कर खुर्शीद अंसारी घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 5 गोवंश, 3 अवैध तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, लकड़ी का ठीहा, बांका, रस्सी और 1,000 रुपये नगद बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

घटना पटहेरवा क्षेत्र के महुअवा कट, एनएच 27 के पास हुई, जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की थी।

पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

इस दौरान खुर्शीद अंसारी के पैर में गोली लगी। घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार अन्य दो तस्करों की पहचान पंकज गुप्ता और कन्हैया कुशवाहा के रूप में हुई है, जो बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के रहने वाले हैं।

खुर्शीद अंसारी पर विभिन्न जनपदों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित था।

पुलिस ने इस घटना में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read