HomeCRIMEConspiracy: ननद की शादी तय होने पर भाभी ने भाई और पड़ोसी...

Conspiracy: ननद की शादी तय होने पर भाभी ने भाई और पड़ोसी महिलाओं के साथ मिलकर रची साजिश,फिर.. 

Conspiracy: ननद की शादी तय होने पर भाभी ने भाई और पड़ोसी महिलाओं के साथ मिलकर रची साजिश,फिर..

Conspiracy: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ननद की शादी तय होने पर भाभी ने भाई और पड़ोसी महिलाओं के साथ मिलकर साजिश रच डाली।

भाभी ने अपने ही गहने छिपाकर चोरी होने का हंगामा किया। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। दरअसल महिला को शक था कि उसकी सास उसके गहने बेटी को दे देंगी।

पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा

ये मामला मोहल्ला प्रेम नगर का है। जहां सोमवार को पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा कर दिय। पीड़िता की बहू ने ही अपने भाई समेत पड़ोस की दो महिलाओं के साथ मिलकर जेवर छिपाए थे।

पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर माल भी बरामद कर लिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि 12 फरवरी को सुरसा थानाक्षेत्र के झिनवा गांव के रहने वाले मातादीन की पत्नी वीरावती ने तहरीर देकर बताया था कि मोहल्ला प्रेम नगर स्थित उसकी बहू के घर से नगदी और आभूषण चोरी हो गए।

इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने में जुट गई। इस मामले में एक दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी। जांच में पता चला कि बीरावती की बहू सुमन ने ही पूरा षड्यंत्र रचा। उसने अपने भाई सुधीर और पड़ोसी अनीता, गीता के साथ मिलकर जेवरात छिपाए थे।

पुलिस ने जब इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी बहू सुमन ने बताया कि उसे यह डर था कि उसकी सास कहीं अपनी बेटी की शादी में उसके गहने न दे दे। इसलिए उसने ये कदम उठाया।

इस घटना खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ,उप निरीक्षक रोहित कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक जयप्रकाश हेड सिपाही शैलेंद्र यादव सिपाही हेम सिंह महिला सिपाही प्रियंका चौहान शामिल रहीं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read