HomeCRIMECarcass: एक ही परिवार के चार लोगों की फंदे लटकता मिला शव,...

Carcass: एक ही परिवार के चार लोगों की फंदे लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

Carcass: एक ही परिवार के चार लोगों की फंदे लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

Carcass: झारखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गिरिडीह जिले में एक घर से रविवार सुबह चार शव बरामद हुए हैं।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे और 36 साल के शख्स का शव बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि पिता ने पहले तीन बच्चों को फांसी पर लटकाकर मारा और फिर खुद भी फांसी पर लटक गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

क्या बोली पुलिस

घटना को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह मामला गिरिडीह के खुखरा थाना क्षेत्र का है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार, शख्स राजमिस्त्री का काम करता था।

बीते शनिवार को पत्नी के मायके जाने के बाद उसने तीन बच्चों को पहले फांसी लगाकर मारा और फिर खुद भी फांसी पर लटक गया।

इस घटना में तीनों बच्चों समेत पिता की भी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

एसपी बिमल कुमार ने बताया

पुलिस का कहना है कि पहली नजर में तीनों बच्चों को मारने के बाद सुसाइड करने का मामला ही लग रहा है।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए गिरिडीह के एसपी बिमल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि शख्स ने पत्नी के मायके जाने के बाद बच्चों को पहले फांसी के फंदे से लटकाकर मारा और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।

इस घटना की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। लोग इस बात की हैरानी जता रहे हैं कि आखिरी कोई पिता अपने ही बच्चों को कैसे मार सकता है।

बताया जाता है कि हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशलिट्टी गांव में शनिवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसरा हुआ है। महेशलिट्टी गांव में एक घर से पिता के अलावा तीन बच्चे का सन्देहास्पद स्थिति में शव मिला है।

मृतक पिता 36 वर्षीय सनाउल अंसारी का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला है जबकि तीन बच्चे 12 वर्षीय आफरीन परवीन, 8 वर्षीय जेबा नाज के साथ 6 वर्षीय पुत्र सफाउल का सन्देहास्पद स्थिति में शव मिला है।

मृतक पिता सनाउल अंसारी गांव में ही राजमिस्त्री का काम करता था। घर मे राशन की दुकान भी चलाता था। घटना के दिन ही मृतक सनाउल की पत्नी साजिया परवीन गांव के ही बगल में मायके गई थी।

रविवार सुबह की घटना 

रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई है। गिरिडीह पुलिस सन्देहास्पद स्थिति को देखते हुए गंभीरता से जांच में जुटी है।

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद, गिरिडीह डीएसपी कौशर अली मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read