HomeCRIMECar Accident:अनियंत्रित कार पेड़ में टकराई,हादसे में कार में सवार तीन युवकों...

Car Accident:अनियंत्रित कार पेड़ में टकराई,हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही हुई मौत

Car Accident:अनियंत्रित कार पेड़ में टकराई,हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही हुई मौत

Car Accident: महराजगंज जिले के निचलौल-बहुआर मार्ग पर बिती आधी रात एक अनियंत्रित कार पेड़ में टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों निचलौल से बजहा उर्फ अहिरौली जा रहे थे। मृतकों में एक युवक बजहा उर्फ अहिरौली गांव के राजी टोला का निवासी था और दो युवक उसकी रिश्तेदारी के कुशीनगर जिले के निवासी थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को निचलौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली के राजी टोला निवासी रामानंद का पुत्र राजेश (23) अपने साथ शोभित उर्फ कलुआ (30) पुत्र परमहंस निवासी कोटवा बाजार और

लकडू (23) पुत्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम भुजौली थाना खड्डा जिला कुशीनगर के साथ एक कार से निचलौल से अपने गांव बजहा उर्फ अहिरौली जा रहा था।

निचलौल से महज दो किमी आगे बहुआर मार्ग पर निचलौल रेंज के जंगल में वनसप्ती माता स्थान से पहले इनकी कार सड़क के किनारे पेड़ में टकरा गई।

इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। इसकी सूचना पर एसओ गौरव कन्नौजिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

एम्बुलेंस से तीनों को निचलौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ ने बताया कि कुशीनगर के दो युवक अपनी रिश्तेदारी में मिलने आए थे। निचलौल से बजहा उर्फ अहिरौली जाते समय रास्ते में कार पेड़ से टकरा गई। तीनों की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read