HomeCRIMEAssault: दानपेटी लूट कर ले जा रहे बदमाशों ने पुजारी पर  किया...

Assault: दानपेटी लूट कर ले जा रहे बदमाशों ने पुजारी पर  किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

Assault: दानपेटी लूट कर ले जा रहे बदमाशों ने पुजारी पर  किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Assault: (कम्प्यूटर जगत )  कोतवाली क्षेत्र के शंखापार माफी के अकटहवा घाट स्थित जमकातर माँ मंदिर की मंगलवार की रात दानपेटी लूट कर ले जा रहे बदमाशों को मंदिर के पुजारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों के धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।

ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में पुजारी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पर इलाज के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

हाटा कोतवाली के शंखापार माफी के अकटहवा घाट पर जमकातर माँ का मंदिर पर बालक दास त्यागी उम्र 60 वर्ष पुजारी के रूप में रहते है।

मंगलवार की रात लगभग पौने आठ बजे के करीब चार की संख्या में आये बदमाशों ने मंदिर के सामने रखी दान पेटी को उठा कर ले जाने लगे।

मंदिर के पुजारी बालक दास त्यागी ने दान पेटी ले जाने का विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से पुजारी के चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से पर वार कर लहूलुहान कर दिया।

लहूलुहान हालत में मंदिर के पुजारी जान बचा भाग कर बगल के डाड़ी टोला पहुंच ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी । डाड़ी टोले के लोगों ने नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नं. 12 शास्त्रीनगर के सभासद अर्जुन पटेल को घटना के बारे में अवगत कराया ।

मौके पर तत्काल पहुंचे सभासद अर्जुन पटेल व ग्रामीणों ने घायल पुजारी बालक दास त्यागी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली ले गये। जहा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

सभासद व ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस लहूलुहान पुजारी बालक दास त्यागी को इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले गई।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read