HomeCRIMEAffection:तीन बच्चों के पिता और पांच बच्चों की मां फरार,अब एक साथ...

Affection:तीन बच्चों के पिता और पांच बच्चों की मां फरार,अब एक साथ जीने-मरने की जिद

Affection:तीन बच्चों के पिता और पांच बच्चों की मां फरार,अब एक साथ जीने-मरने की जिद

Affection: नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अनोखा प्रेम प्रसंग चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में तीन बच्चों के पिता (45 वर्ष), अपनी पड़ोसन जो पांच बच्चों की मां है के साथ घर छोड़कर फरार हो गए।

दोनों का प्रेम इतना गहरा हो गया कि उन्होंने अपने परिवार को छोड़कर साथ रहने का फैसला कर लिया। कुछ दिनों तक लापता रहने के बाद पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और वापस लाई,

लेकिन अब दोनों एक साथ जीने-मरने की जिद पर अड़े हुए हैं।इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

युवक की पत्नी इस प्रेम प्रसंग से बेहद आहत और परेशान हैं।

उसकी पत्नी का कहना है कि उनके पति ने उन्हें बताया कि उनकी प्रेमिका भी उनके साथ उसी घर में रहेगी।

पति ने यह भी धमकी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगा।

पत्नी इस स्थिति में फंसकर असमंजस में हैं और उनका दुख इलाके में चर्चा का हिस्सा बन गया है।

दोनों प्रेमियों की यह कहानी गांव में लोगों के बीच कौतुहल और बहस का विषय बनी हुई है।

एक तरफ प्रेमी और उनकी प्रेमिका अपने प्यार को लेकर अडिग हैं, वहीं दूसरी तरफ परिवारों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

पुलिस ने दोनों को पकड़कर वापस लाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस प्रेम कथा का अंत क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल, गांव में यह घटना हर किसी की जुबान पर है और लोग इस अनोखे प्रेम प्रसंग पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read