HomeCRIMELove affair:प्रेम प्रसंग ने ली किशोरी की जान,पेड़ से लटका मिला शव,पुलिस...

Love affair:प्रेम प्रसंग ने ली किशोरी की जान,पेड़ से लटका मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

एक दिल दहला देने वाली घटना ने मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। यहां एक 16 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी का शव गांव प्रेमपुरा नगला देवी के पास कांसेपुर-नगला सुदामा मार्ग पर बरगद के पेड़ से लटका मिला।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है, जिसमें किशोरी का अपने मामा के बेटे के साथ रिश्ता सामने आया है।

जानकारी के अनुसार

किशोरी की नानी की मृत्यु के बाद दो वर्ष पहले फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में मामा के घर जाने पर उसकी अपने मामा के बेटे से नजदीकियां बढ़ी थीं।

यह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया। जब परिवार वालों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने मामा के बेटे की शादी करा दी, यह सोचकर कि इससे रिश्ता खत्म हो जाएगा। हालांकि, शादी के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा।

मंगलवार को किशोरी ने अपने पिता के फोन से मामा के बेटे को कॉल कर गुरुवार सुबह रसूलाबाद अंडरपास के पास मिलने बुलाया।

मुलाकात के दौरान किशोरी ने उसके साथ जाने की जिद की। इस बीच, मामा के बेटे ने अपने पिता, मौसा और मौसा के बेटे को बुला लिया।

सभी ने किशोरी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और खेतों की ओर चली गई। बाद में उसका शव बरगद के पेड़ पर स्कूल ड्रेस के दुपट्टे से लटका मिला।

पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।पुलिस ने किशोरी के मामा, मामा के बेटे और मौसी के बेटे को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

मामा के बेटे ने बताया कि वह शादी के बाद रिश्ता खत्म करना चाहता था, लेकिन किशोरी उस पर शादी का दबाव डाल रही थी।

जांच मे जुटी पुलिस 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।घटना के बाद किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेवर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read