Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, चलती बस में आग लगने से 5...

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, चलती बस में आग लगने से 5 लोगों की मौत

fok-media-samman-samaroh


Lucknow Road Accident:उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्पीलर बस में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि 5 लोगों की दर्दनाक मौत गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आग पर काबू पा लिया है।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। यह बिहार से दिल्ली जा रही थी। तभी इस बस में आग लग गई। आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।


हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में बस में आग लगने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular