spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHHaryana News: मजबूत हाथों में है देश का नेतृत्व: श्रुति चौधरी

Haryana News: मजबूत हाथों में है देश का नेतृत्व: श्रुति चौधरी

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के तोशाम में प्रदेश की सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम विधान सभा क्षेत्र और भिवानी में सार्वजनिक विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी उनकी है। यहां की जनता ने उनको जो आशीर्वाद दिया है, इसके लिए वे जीवन भर एहसानमंद रहेंगी। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने सिंचाई और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव में पर्याप्त स्वच्छ पेयजल पहुंचना सुनिश्चित करें।


सिंचाई तथा महिला में बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मंगलवार को तोशाम विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने गांव खारीयावास, धारवाणबास, इंदीवाली, देवराला, गामडी देवराला व खापड़बास, लाडियावाली, बिजलानाबास व डाबढ़ाणी में जनसमस्याएं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव धारवाणबास व इंदीवाली में ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन किया तथा खारियाबास में फिरनी के कार्य का शिलान्यास किया।


इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बिजली, पानी, सडक़, पेयजल, गली निर्माण आदि समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।  ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने बुरे से बुरे समय में भी उनके परिवार का साथ दिया है, जिसको वे कभी नहीं भुला पाएंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। तोशाम विधान सभा क्षेत्र विकास कार्यों में अव्वल स्थान पर होगा।


ग्रामीणों की पेयजल संबंधित समस्याएं सुनते हुए श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में स्वच्छ एवं पेयजल घर-घर पहुंचना सुनिश्चित करें, इसके लिए जहां भी बूस्टिंग स्टेशन, पाइपलाइन, बिजली फीडर या टैंक निर्माण की आवश्यकता हो, वे तुरंत प्रभाव से करवाए जाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को आपकी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा बीबीएमबी में हरियाणा के हिस्से का पानी रोकना सरासर गलत है, हरियाणा अपने हक का पानी लेकर रहेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मुहैया करवाया जाएगा।


मजबूत हाथों में है भारत का नेतृत्व: श्रुति चौधरी


ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि देश का नेतृत्व सबसे मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत ने पाकिस्तान को पहलगाम की आतंकवाद की घटना का मुंहतोड़ और करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत फैसला ले रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि वायु सेवा द्वारा किए गए सिंदूर ऑपरेशन को देश ही नहीं दुनिया ने देखा है और भारत की ताकत का एहसास हुआ है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular