Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसर्वदलीय बैठक खत्म... राहुल गांधी का सरकार को फूल सपोर्ट, ओवैसी ने...

सर्वदलीय बैठक खत्म… राहुल गांधी का सरकार को फूल सपोर्ट, ओवैसी ने चीन-तुर्की को चेताया

fok-media-samman-samaroh


Rahul Gandhi On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार को संसद भवन में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य दलों के नेता मैजूद रहे। इस बैठक में सरकार ने विपक्षी दलों को ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक संदेश भेजा था कि यह समय एकजुट रहने का है। इस बैठक के बाद सभी दलों ने सरकार और सेना के फैसलों का समर्थन किया। और आने वाले समय में भी साथ रहने का भी भरोसा दिया। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की संभावना है।


राहुल गांधी ने क्या कहा?


सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “बैठक में हमने सुना कि उन्हें (केंद्र को) क्या कहना था। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ गोपनीय जानकारी बाहर साझा नहीं की जा सकती। हमने उनसे कहा कि हम सभी सरकार के साथ हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। जैसा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कहा, उन्होंने (सरकार ने) कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर हम चर्चा नहीं करना चाहते।”


ओवैसी ने क्या कहा?


पहलगाम हमले के बाद से ही असदुद्दीन ओवैसी लगातार पाकिस्तान के खिलाफ प्रहार करते नजर आए हैं। उन्होंने इस बैठक के बाद कहा, “मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है। मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के खिलाफ एक वैश्विक अभियान चलाना चाहिए। मैंने यह भी सुझाव दिया कि सरकार को अमेरिका से इसे (TRF) आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने का अनुरोध करना चाहिए। हमें FATF में पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट करने के लिए भी प्रयास करना चाहिए।”


“सभी दलों ने सरकार का समर्थन किया”


संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजेजू ने सर्वदलीय बैठक को लेकर जानकारी देते हुए कहा, “बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिन्होंने सभी को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी और सभी नेताओं ने अपने सुझाव दिए। सभी नेताओं ने ऐसे समय में परिपक्वता दिखाई है जब हम सभी एक साथ काम कर रहे हैं। सभी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की और उन्हें बधाई दी, और कहा कि हम सरकार और सशस्त्र बलों का समर्थन करेंगे। हमें कुछ सुझाव भी मिले हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम सिर्फ शासन करने के लिए सरकार नहीं बनाते हैं।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular