Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“दुनिया ने देखा विकसित भारत...”, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

“दुनिया ने देखा विकसित भारत…”, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

fok-media-samman-samaroh


CM Yogi on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस हवाई हमले में मोस्ट वाटेंड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की भी मौत हो गई। अब सेना के इस ऑपरेशन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। लखनऊ में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की झलक कल पूरी दुनिया ने देखी। विकसित भारत कैसा है। अगर कोई हमें छेड़ता हैं तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। नया भारत घर में घुसकर मारता है। बता दें, भारत के द्वारा पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक में 100 से अधिक आतंकियों की मौत हो गई थी।


सीएम योगी ने क्या कहा?


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “विकसित भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर भारत के आंतरिक मामलों में कोई दखलंदाजी करता है तो उससे छोड़ता भी नहीं है। इसकी झलक कल आपने देखी होगी। पूरी दुनिया ने देखा विकसित भारत क्या कर सकता है।”


पीएम मोदी से मिले डोभाल


गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी से NSA अजित डोभाल में मुलाकात की है। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में पीएम को डोभाल ने सीमा पर चल रही गोलाबारी को जानकारी दी है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। पीएम से गृह सचिव ने भी मुलाकात की है। बता दें, एक ओर जहां पीएम मोदी ने जहां अजित डोभाल और गृह सचिव से मुलाकात की तो वहीं, संसद भवन में सर्वदलीय बैठक भी चल रही है। इस बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा तमाम विपक्षी दलों के नेता मैजूद हैं।


आम नागरिकों पर पाक का निशाना


मंगलवार रात से ही पाकिस्तानी सेना लगातार LOC के करीबी इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को निशाना बना रही है। पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी और मोर्टार से आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के इस कायराना हरकत से पुंछ और तंगधार में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हैं। खुद MEA ने इसकी पुष्टि की है। बता दें, 7 और 8 मई के दरमियानी रात को जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों को पाक फैज ने निशाना बनाया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular