Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBRICS बैठक से दूर रहेंगे अजीत डोभाल और एस जयशंकर, पहलगाम आतंकी...

BRICS बैठक से दूर रहेंगे अजीत डोभाल और एस जयशंकर, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का सख्त रुख

fok-media-samman-samaroh


BRICS NSAs and FMs Meet: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसी वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अगले हफ्ते ब्राजील में होने वाली ब्रिक्स (BRICS) एनएसए और विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। यह बैठक 30 अप्रैल को होने वाली है।


पवन कपूर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, आतंकवाद रहेगा अहम मुद्दा


‘इकनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में अजीत डोभाल की जगह डिप्टी एनएसए पवन कपूर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्रिक्स एनएसए बैठक में सीमा पार आतंकवाद, आतंकियों को मिलने वाली फंडिंग और उनके नेटवर्क को खत्म करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।


सूत्रों के मुताबिक, सीमा पार आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषय इस बैठक का मुख्य फोकस रहेंगे।


शिखर सम्मेलन के एजेंडे को तय करने की तैयारी


इस बैठक में ब्रिक्स के 11देशों के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जुलाई में होने वाले शिखर सम्मेलन के एजेंडे को तय करने और मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श करेंगे।


इसमें खासतौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), जलवायु वित्त, सीमा पार भुगतान पहल और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा होगी।


जानकारी के अनुसार, 6-7जुलाई को रियो डी जेनेरियो में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जलवायु वित्त पर विशेष दस्तावेज तैयार किए जाएंगे और इन्हें अपनाए जाने की संभावना है।


भारतीय नौसेना ने दिखाई ताकत, पोत विध्वंसक अभ्यास सफल


भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया है। नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी के सटीक हमले करने की क्षमता को साबित करते हुए पोत विध्वंसक अभ्यास को सफलतापूर्वक पूरा किया।


भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया, “भारतीय नौसेना के पोतों ने लंबी दूरी के आक्रामक हमलों के लिए मंचों, प्रणालियों और चालक दल की तत्परता को फिर से प्रमाणित और प्रदर्शित किया है।”


उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय, हर स्थान और हर परिस्थिति में युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular