Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHखाने में मिली मछली फिर घोंप दिया चाकू, कर्नाटक के पूर्व DGP...

खाने में मिली मछली फिर घोंप दिया चाकू, कर्नाटक के पूर्व DGP हत्या मामले में हुए चौंकाने वाले खुलासे

fok-media-samman-samaroh


DGP Om Prakash Murder Case: कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई है। वहीं, अब इस मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पूर्व DGP की पत्नी पल्लवी के आरोपी होने की बात सामने आई है। इस मामले में पूर्व DGP के बेटे ने अपनी मां और बहन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते बेटे ने FIR दर्ज कराई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जब ये घटना घटी, जब ओम प्रकाश डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी उन पर हमला किया गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो डाइनिंग टेबल के पास टूटी हुई प्लेट मिली है। पुलिस ने बताया कि डाइनिंग हॉल में ही ओम प्रकाश खून से लथपथ हालत में मिले थे।


पुलिस ने बताया कि पूर्व DGP की हत्या के पहले उन्हें बहुत टॉर्चर किया गया था। पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर डाला गया और उनके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद पूर्व DGP की पत्नी पल्लवी ने उन्हें चाकू से मार डाला। इसके बाद पल्लवी ने खुद एक अन्य पुलिसकर्मी की पत्नी को फोन कर हत्या करने की बात बताई। ये सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की मानें तो पूर्व DGP की पत्नी और बेटी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर उन्हें हिरासत में लिया था। 


पूर्व DGP के बेटे ने दर्ज कराई FIR


पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या मामले में उनके बेटे कार्तिकेश ने अपनी मां और बहन पर अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते उसने एक FIR भी दर्ज कराई है। कार्तिकेश ने अपनी FIR में बताया कि उसकी मां बीते 12 सालों से सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं। उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में उनकी मां को हमेशा डर लगता था कि उनके पति उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।


पूर्व DGP की पत्नी का कबूलनामा


पुलिस हिरासत के दौरान पूर्व DGP की पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी कृति से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान पल्लवी ने खुद अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान पल्लवी ने बताया कि उनके और उनके पति के बीच कुछ समय से झगड़े हो रहे थे। पल्लवी का कहना है कि ओम प्रकाश अक्सर उसे और उसकी बेटी को डराता-धमकाता रहता था। ऐसा ही कुछ हत्या वाले दिन भी हुआ। पल्लवी ने आगे बताया कि हत्या वाले दिन भी उन दोनों का झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने हम दोनों (पल्लवी और उसकी बेटी) को मारने की कोशिश की। उसी दौरान अपनी जान बचाने की कोशिशों में ये हादसा हुआ।


प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद


सूत्रों की मानें तो पूर्व DGP और उनकी पत्नी के बीच, कर्नाटक के दांडेली की एक जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पल्लवी शिकायत दर्ज कराने के लिए एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन भी गई थी। लेकिन जब पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की तो उन्होंने वहीं धरना देना शुरु कर दिया था। लेकिन हत्या के पीछे का क्या कारण है, पुलिस इस मामले को हर एंगल से देख रही है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular