HomeCRIMEDeath: सेवानिवृत्त शिक्षक की बंद कमरे में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

Death: सेवानिवृत्त शिक्षक की बंद कमरे में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

Death: सेवानिवृत्त शिक्षक की बंद कमरे में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

Death: कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27, पंडित दीनदयाल नगर में गुरुवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र वर्मा (68 वर्ष) का शव उनके बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र वर्मा अपने मकान में अकेले रहते थे। मूल रूप से महराजगंज के निवासी वर्मा की दो शादियां हुई थीं।

पहली पत्नी की मृत्यु 1993 में हो गई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं, जो बाहर रहते हैं। दूसरी शादी 1995 में हुई थी।

उनकी दूसरी पत्नी रामनवमी के अवसर पर अपने गांव गई थीं। बुधवार को पत्नी ने फोन किया, लेकिन वर्मा ने कॉल रिसीव नहीं किया।

गुरुवार को पत्नी जब कसया स्थित मकान पहुंचीं, तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने बताया कि दो दिनों से उनका फोन नहीं उठ रहा था और वह लंबे समय से बीमार थे।

पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, जहां वर्मा का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।

कसया थानाध्यक्ष ओपी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read