spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअनंत की पदयात्रा में शामिल हुए धीरेंद्र शास्त्री, बोले– जमीन से जुड़ना...

अनंत की पदयात्रा में शामिल हुए धीरेंद्र शास्त्री, बोले– जमीन से जुड़ना ही सच्चा अध्यात्म

fok-media-samman-samaroh


Pandit Dhirendra Shastri In Anant Ambani Padyatra: देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों एक खास आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। वे गुजरात के जामनगर से द्वारका तक 110किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि अनंत की विनम्रता और आत्मिक संकल्प को भी दर्शाती है।


बता दें कि, गुरुवार3अप्रैल को इस यात्रा का आठवां दिन था। इस मौके पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कई किलोमीटर तक अनंत अंबानी के साथ पैदल चलकर इस धार्मिक प्रयास को समर्थन दिया। यात्रा के दौरान उन्होंने कहा,”इंसान चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे जमीन से जुड़ा रहना चाहिए।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस यात्रा में आस्था, ऊर्जा और समाज के लिए एक संदेश है।


यह यात्रा शक्ति और भक्ति का संगम है”


धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा,“अनंत अंबानी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान द्वारकाधीश के दर्शन को जा रहे हैं। उनका समर्पण और भक्ति प्रेरणा देने वाला है। भगवान की कृपा उन पर बनी रहे।”


जानकारी के लिए बता दें, अनंत अंबानी रोज़ाना 10से 12किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। खास बात यह है कि वे यात्रा रात में करते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी न हो, इस बात का वे पूरा ध्यान रखते हैं। यह उनके संवेदनशील और जिम्मेदार स्वभाव को दर्शाता है।


10अप्रैल को खत्म होगी यात्रा, उसी दिन है अनंत का जन्मदिन


यह यात्रा 10अप्रैल को पूरी होगी। यह दिन अनंत अंबानी का जन्मदिन भी है। वे इस दिन द्वारकाधीश मंदिर पहुंचेंगे, भगवान का आशीर्वाद लेंगे और वहीं अपना जन्मदिन मनाएंगे।


यह यात्रा केवल एक धार्मिक सफर नहीं है, बल्कि यह बताती है कि एक युवा उद्योगपति संस्कार, आस्था और समाज के प्रति जिम्मेदारी को किस तरह महत्व देता है। इतने बड़े घराने से होने के बावजूद, अनंत का जमीन से जुड़ाव और आध्यात्मिक सोच, आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बन सकती है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular