HomeCRIMEExposure:अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 20 लाख की शराब और वाहन...

Exposure:अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 20 लाख की शराब और वाहन बरामद

Exposure:अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 20 लाख की शराब और वाहन बरामद

Exposure: कुशीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई।

थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से 22 पेटी रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड और 40 शीशी व्हाइट एंड ब्लू व्हिस्की (मेड इन हरियाणा) बरामद की,

जिसकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रूपये आंकी गई है। इस मा में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने कोतवाली पडरौना क्षेत्र से एक चार पहिया वाहन, होंडा सीआरबी (नंबर BR 01PJ 9613), को पकड़ा, जिसमें तस्करी के लिए शराब ले जाई जा रही थी।

मौके से सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण मेहता, निवासी ग्राम कजहा बभनी, वार्ड नंबर 2, थाना गाम्हारिया, जनपद मधेपुरा, बिहार को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी में शराब के साथ-साथ वाहन और दो नंबर प्लेट्स (HR 26 BB8280 और BR 01PJ 9613) भी शामिल हैं।

इस आधार पर थाना कोतवाली पडरौना में मुकदमा संख्या 170/2025, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम और 341(1)/347(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई है।

अभियुक्त का बयान

पूछताछ में अभियुक्त सुनील कुमार ने बताया कि वह हरियाणा से अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचता है।

उसने यह भी खुलासा किया कि पुलिस से बचने के लिए वह अपनी कार की नंबर प्लेट बदलता है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय, उपनिरीक्षक आकाश कुमार सिंह (चौकी प्रभारी सिधुआ), उपनिरीक्षक दीपक सिंह यादव, कांस्टेबल हरेराम यादव, उमेश यादव और सूरज मौर्या शामिल थे।

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है।

बरामदगी का विवरण

• 22 पेटी रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की

• 40 शीशी व्हाइट एंड ब्लू व्हिस्की (मेड इन हरियाणा)

• एक होंडा सीआरबी वाहन

• दो नंबर प्लेट्स (HR 26 BB8280, BR 01PJ 9613)

कुल अनुमानित कीमतः 20 लाख रूपये

कुशीनगर पुलिस का यह अभियान अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read