Sunday, May 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMEPolice raid :देह व्यापार में फ्लैट से पकड़ी गई लड़कियां किया चौंकाने...

Police raid :देह व्यापार में फ्लैट से पकड़ी गई लड़कियां किया चौंकाने वाले खुलासा, जानें.. 

fok-media-samman-samaroh

Police raid :देह व्यापार में फ्लैट से पकड़ी गई लड़कियां किया चौंकाने वाले खुलासा, जानें..

Police raid: नैनी के मानस बिहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है।

पता चला है कि शहर के कई फ्लैट, स्पा सेंटर के साथ ही मीरगंज में देह व्यापार हो रहा है। फ्लैट से पकड़ी गई लड़कियों ने इस बारे में कुछ जानकारी दी है।

यह भी बताया कि कई अपार्टमेंट के संचालक और संचालिकाओं ने कुछ समय पहले उनसे काम करने के लिए संपर्क किया था।

पॉश इलाके में स्थित कुछ अपार्टमेंट में देह व्यापार करने वाली लड़कियों को ज्यादा कमाई होती है। इसका लालच भी दिया गया था।

सूत्रों का कहना है शहर के जार्जटाउन, टैगोर टाउन, सलोरी, अशोक नगर, राजापुर सहित कई अन्य मुहल्ले में बने अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चल रहा है।

संचालक और संचालिका ऐसे अपार्टमेंट को चुनते हैं, जहां पर कस्टमर दूसरे लोगों की नजर से आसानी से बच सकें।

इसके साथ ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को अनैतिक कारोबार के बारे में पता न चल सके और विरोध भी न करने पाएं।

मीरगंज मुहल्‍ले में फ‍िर चोरी-छ‍िपे चल रहा ‘खेल’

यह भी बताया गया है कि कभी देह व्यापार के लिए बदनाम रहे मीरगंज मुहल्ले में फिर चोरी-छिपे ‘खेल’ हो गया है।

उसके आसपास स्थित कुछ होटल में भी ऐसा हो रहा है। इसके अलावा कई स्पा सेंटर में भी देह व्यापार का काम फल-फूल रहा है।

संचालिका समेत पांच को क‍िया गिरफ्तार

बता दें, नैनी के मानस विहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का राजफाश हुआ है।

नैनी पुलिस ने छापेमारी करते हुए संचालिका समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।

पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तु, नशीली दवा सहित कई अन्य सामान बरामद किया है।

सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों किशोरियों को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

स्‍पा सेंटर में चल रहा था सेक्‍स रैकेट

बीते वर्ष पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

अशोक नगर में भी पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक महिला समेत कई लोगों को पकड़ा था।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular