HomeCRIMECruelty: इंटरव्यू कराने के बहाने पीड़िता को फ्लैट में बुलाकर इज्जत की...

Cruelty: इंटरव्यू कराने के बहाने पीड़िता को फ्लैट में बुलाकर इज्जत की तार-तार,भरी मांग

Cruelty: इंटरव्यू कराने के बहाने पीड़िता को फ्लैट में बुलाकर इज्जत की तार-तार,भरी मांग

Cruelty: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला के साथ दरिंदगी के बाद यौन शोषण का मामला सामने आया है।

महिला ने सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा भी दर्ज कराया।

आरोपित ने महिला की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे सम्पर्क किया था। नशीला पदार्थ खिला कर आरोपित ने दुराचार किया।

निलमथा निवासी महिला एक बेकरी की दुकान में मैनेजर थी।

उसमें एक युवक अक्सर खरीदारी के लिए आता था। वर्ष 2018 में आरोपित ने महिला की अच्छी जगह नौकरी लगवाने की बात कही।

सितंबर 2018 में युवक ने नौकरी का इंटरव्यू कराने के बहाने से पीड़िता को एक फ्लैट में बुलाया।

वहां नशीला पदार्थ देकर दुराचार किया और कुछ फोटो खींच ली, जिन्हें वायरल करने की धमकी यौन शोषण करने लगा।

आरोपित की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने शादी करने का दबाव डाला।

दिसंबर 2020 में वह महिला को रायबरेली शिवगढ़ स्थित एक मंदिर में ले गया, जहां मांग भर दी।

इसके बाद भी आरोपित राहुल ने कई बार महिला को पीटा। एक दिन पता चला युवक का एक मकान रकाबगंज कुण्डरी में है,

जहां युवक की पत्नी दो बच्चों के साथ रहती है। इससे विवाद बढ़ गया।

जान से मारने का प्रयास किसी तरह से बची युवती

आरोपित राहुल ने महिला के साथ मारपीट करते हुए तकिए से मुंह दबाने का प्रयास किया।

किसी तरह से पीड़िता बच निकली। इसके बाद भी आरोपित पीछा करता रहा।

20 जनवरी 2025 को युवक अचानक से युवती के घर पहुंचा। मारपीट करते हुए सादे कागज पर साइन करा कर भाग गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read