spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMarriage: दुल्हन के घर वालों ने दोस्तों से हटने के लिए कहा...

Marriage: दुल्हन के घर वालों ने दोस्तों से हटने के लिए कहा तो नाराज हुआ दुल्हा,और फिर.. 

fok-media-samman-samaroh

Marriage: दुल्हन के घर वालों ने दोस्तों से हटने के लिए कहा तो नाराज हुआ दुल्हा,और फिर..

Marriage: यूपी के मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में जयमाला का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ खाना खिलाया जा रहा था।

दुल्हन आई तो दूल्हे के दोस्त दूल्हे के पास पहले से बैठे थे। दुल्हन के घर वालों ने दोस्तों से हटने के लिए कहा तो दूल्हा नाराज हो गया और वहां से भाग निकला।

रातभर उसकी तलाश हुई रिश्तेदारों और परिजनों ने ढूंढा। सुबह वह मिल गया तो पुलिस और परिजनों ने उसे समझाया।

इसके बाद वह शादी करने के लिए लौट आया और शादी की रस्में पूरी होने के बाद बारातियों और दुल्हन को लेकर रवाना हो गया। पूरे घटनाक्रम की इलाके में चर्चा है।

इटावा के पांडुआ निवासी अमन पुत्र निर्भय सिंह की बारात शनिवार की देर शाम मैनपुरी के एक मैरिज होम में आई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था।

स्टेज पर जयमाला के कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के दोस्त शोर मचाने लगे तो दुल्हन पक्ष ने उन्हें स्टेज से नीचे उतार दिया। इससे दूल्हे को गुस्सा आ गया।

तब कुछ नहीं हुआ लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन के साथ खाना खाने के लिए पहुंचा तो स्टेज से उतारे गए दोस्त दूल्हे के पास पहुंच गए।

दुल्हन आई तो उसके घरवालों ने दूल्हे के दोस्तों को फिर से हटने के लिए कहा।

इसी बात से दूल्हा फिर नाराज हो गया और बारात छोड़कर भाग निकला।

सुबह रिश्तेदारों की मदद से परिजनों ने उसे ढूंढ लिया। पुलिस ने पहले दुल्हन और फिर दूल्हे पक्ष की अलग-अलग बात सुनी और फिर दोनों पक्षों को समझाया।

इसके बाद दोनों पक्ष तैयार हो गए। रविवार की शाम 3 बजे शादी की सारी रस्में पूरी करवाई गईं और दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया।

दूसरा गाना बजाने की फरमाइश की तो तोड़ा हाथ

वहीं मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई एक अन्‍य घटना में शादी में दावत खाने गए युवक को डीजे पर दूसरा गाना सुनने की फरमाइश भारी पड़ गई।

गांव के ही लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर मारपीट की जिससे उसकी एक बांह टूट गई।

गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन वे भाग निकले हैं।

एलाऊ थाना क्षेत्र के र्ग्राम विधानगर निवासी विजय कुमार पुत्र महावीर ने तहरीर देकर शिकायत की कि गांव में श्याम बाबू पुत्र रामस्वरूप के पुत्र और पुत्री दोनों की शादी थी।

शादी में वह दावत खाने गया था तभी ग्रामवासी श्रीचंद्र पुत्र रामनाथ, राजीव पुत्र रामनाथ, नेत्रपाल पुत्र नंदराम, अभिषेक पुत्र नेत्रपाल वहां पहुंच गए।

वहां डीजे पर गाना बज रहा था, जब उसने डीजे वाले से कहा कि दूसरा गाना बजाओ तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे उसका एक हाथ टूट गया।

आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी दी। थाना प्रभारी सविता सेंगर ने बताया कि घटना की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी गांव से फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular