HomeCRIMETheft: सरकारी बियर की दुकान में अज्ञात चोरों ने पांच हजार रूपये...

Theft: सरकारी बियर की दुकान में अज्ञात चोरों ने पांच हजार रूपये नगद व कुछ बियर की बोतले लेकर हुए फरार 

Theft: सरकारी बियर की दुकान में अज्ञात चोरों ने पांच हजार रूपये नगद व कुछ बियर की बोतले लेकर हुए फरार

Theft: कुशीनगर जनपद में तमकुहीराज के स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत समउर रोड पर स्थित सरकारी बियर की दुकान में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात हाथ साफ कर उसमें रखे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर एवं करीब पांच हजार रूपये नगद व कुछ बियर की बोतले चुरा लें गए।

मामले में पीड़ित अनुज्ञापी की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

तमकुहीराज कस्बे के समउर् रोड पर स्थित सरकारी बियर की दुकान में शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।

शनिवार को सुबह दुकान खोलने के लिए मुनीब जब बियर की दुकान पर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई।

मुनीब की सूचना पर घटना की जानकारी अनुज्ञापी ने तमकुहीराज पुलिस को सूचना दिया।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो व अन्य तंत्रो के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जानकारी जुटाने में लगी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने मामले को कोई तहरीर नहीं सौपी है। घटना की छानबीन की जा रही है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read