HomeCRIMERoad Accident : बस ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, दर्दनाक...

Road Accident : बस ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में पति-पत्‍नी समेत तीन लोगों की हुई मौत

Road Accident : बस ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में पति-पत्‍नी समेत तीन लोगों की हुई मौत

Road Accident: यूपी के लखीमपुर खीरी में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्‍नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 10.40 बजे यह हादसा हुआ।

बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपति समेत चार लोगों को बस ने सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई। एक 11 साल का बालक जख्मी है।

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लठिया गांव निवासी 42 वर्षीय अवधेश, अपनी 40 वर्षीय पत्नी मीना, 55 वर्षीय मां गीता देवी और 11 साल के बेटे रोहित को बाइक पर बिठाकर खंभारखेड़ा से गांव लौट रहा था।

बताते हैं कि अवधेश किसी रिश्तेदारी में गया था। वहां से बाइक से परिवार समेत आ रहा था।

फूलबेहड़ क्षेत्र के खईयां पिकेट के पास अचाकापुर की तरफ से आ रही एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

बाइक पर सवार अवधेश, उसकी पत्नी मीना, मां गीता देवी की मौके पर मौत हो गई।

बेटा रोहित जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

उधर, यूपी के देवरिया में श्रद्धालुओं से भी एक पिकअप में टैंकर ने ठोकर मार दी।

गोरखपुर के तरकुलहा से देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में शुक्रवार की रात टैंकर ने ठोकर मार दी।

इस दुर्घटना में पिकअप सवार एक युवती की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

सलेमपुर कोतवाली के ग्राम चेरो के रहने वाले लोग शुक्रवार को तरकुलहा देवी दर्शन करने के लिए गए थे। वे रात को पिकअप से अपने घर आ रहे थे।

अभी चौरीचौरा थाना क्षेत्र बदूरहिया चौराहे के समीप पहुंचे थे कि टैंकर ने ठोकर मार दी।

पिकअप में सवार छह लोग घायल

इससे पिकअप में सवार छह लोग घायल हो गए, सभी को उपचार के लिए देवरिया महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।

जिसमें से सलोनी पुत्री कतवारू की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

जबकि कुमारी देवी, रामदेव, प्रिया, प्रकाश और सुरसती का उपचार चल रहा है। युवती की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read