HomeCRIMESuicide: प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूजे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे लगाई छलांग,और...

Suicide: प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूजे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे लगाई छलांग,और फिर.. 

Suicide: प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूजे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे लगाई छलांग,और फिर..

Suicide: अक्सर इश्क अधूरा रह जाता है। कभी घर वाले नही मानते तो तभी प्रेमी-प्रेमिका गलत उठा लेते हैं। ऐसा ही कुछ चंदौली में भी हुआ।

जहां जहां सैयदराजा स्टेशन पर सोमवार दोपहर करीब सवा 12 बजे प्रेमी युगल ने एक-दूजे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

युवती सैयदराजा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी जबकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ये घटना सैयदराजा थाना क्षेत्र का है। जहां एक गांव की रहने वाली युवती सैयदराजा राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

रोज की तरह सामवार को वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कॉलेज न जाकर वह युवक के साथ सैयदराजा स्टेशन पहुंच गई।

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों के अनुसार दोनों बातचीत के दौरान एक-दूसरे का हाथ पकड़कर प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंच गए।

वहां डाउन लाइन पर आ रही जलियावाला बाग एक्सप्रेस के आगे कूद गए। मौके पर ही मौत हो गई। युवती के पिता की मौत हो चुकी है।

वह चार बहनों में सबसे छोटी थी। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read