HomeRELIGIOUSVedic Astrology:इस साल शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक ही दिन, इन...

Vedic Astrology:इस साल शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक ही दिन, इन तीन भाग्यशाली राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

Vedic Astrology:इस साल शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक ही दिन, इन तीन भाग्यशाली राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

Vedic Astrology: ( कम्प्यूटर जगत ) वैदिक ज्योतिष में शनि गोचर और सूर्यग्रहण का विशेष महत्व है। इस साल शनि का गोचर और सूर्य ग्रहण की घटना एक ही दिन होगी।

वैदिक कैलेंडर के अनुसार, न्याय प्रदाता शनि 29 मार्च 2025 को अपनी स्वराशि कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में गोचर करेंगे।

इसके साथ ही इसी दिन आंशिक सूर्य ग्रहण भी लगेगा। एक ही दिन होने वाली शनि राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण की घटना कई राशियों के लिए अच्छे समय का निर्माण करेगी।

ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना गया है। शनि को कर्म ग्रह के रूप में जाना जाता है और यह लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं।

शनि की चाल का प्रभाव राशियों के साथ-साथ समाज पर भी प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, मार्च 2025 में शनि का गोचर करियर, वित्त, स्वास्थ्य और प्रोफेशनल लाइफ जैसे क्षेत्रों में निश्चित बदलाव लाएगा। जानें शनि गोचर और सूर्य ग्रहण से किन राशियों को होगा लाभ:

1. मिथुन राशि

मार्च 2025 में शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आप बड़े आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं और निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है।

व्यवसायियों को इस शनि गोचर और सूर्य ग्रहण के दौरान अचानक धन लाभ कमाने के मौके मिलेंगे।

नौकरीपेशा वाले लोगों को प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी और उन्हें मनमुताबिक पदोन्नति मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है।

2. धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शनि गोचर और सूर्य ग्रहण भाग्यशाली समय का निर्माण करेंगे। यह समय आपके अटके हुए कार्यों को करने के लिए अच्छा रहेगा।

बिजनेसमैन अपने वेंचर्स का विस्तार कर सकते हैं। नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा, जिनसे लाभ होगा। परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

रिलेशनशिप स्टेबल रहेगा और इसमें आने वाली परेशानियों को आप अच्छे से डील कर पाएंगे।

3. मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि गोचर व सूर्य ग्रहण अत्यंत शुभ रहेगा। संपत्ति से जुड़े विवाह हल हो सकते हैं और पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

वर्कप्लेस पर नई चीजों का सीखने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से परेशानियां खत्म होंगी। समाज में आपका कद बढ़ेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

नोट :इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read