HomeCRIMEPolice raid :होटल में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट पर्दाफाश,5 नाबालिग लड़कियों...

Police raid :होटल में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट पर्दाफाश,5 नाबालिग लड़कियों समेत 9 गिरफ्तार

Police raid :होटल में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट पर्दाफाश,5 नाबालिग लड़कियों समेत 9 गिरफ्तार

Police raid: यूपी में एक बार फिर होटल में हुई छापेमारी में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है।

नेशनल हाइवे पर स्थित होटल पर एसडीएम के साथ पहुंची पुलिस ने कमरों की जांच की तो हैरान रह गई।

यहां से नाबालिग लड़कियां भी मिली हैं। लड़कियों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य लोगों को हवालात में बंद कर दिया गया है। लड़कियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

माना जा रहा है कि लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे गंदा काम कराया जा रहा था।

दूसरे क्षेत्र से नाबालिग लड़कियां बुलाई जाती थीं

मामला मुजफ्फनगर के खतौली इलाके का है। बताया जाता है कि दूसरे क्षेत्र से नाबालिग लड़कियां बुलाई जाती थीं।

बताया जाता है कि महीनों से नेशनल हाईवे पर होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

होटल पर चल रहे इस धंधे की शिकायत अधिकारियों को मिल रही थी।

गुरुवार को एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने होटल पर छापेमारी की तैयारी की।

इसके लिए महिला सिपाहियों और पुलिस टीम के साथ होटल पर छापा मारा।

टीम वहां पहुंची तो यह देखकर चौंक गई कि पांच नाबालिग किशोरियों के साथ रैकेट चलाया जा रहा है।

पुलिस ने होटल संचालक समेत वहां मौजूद सभी नौ लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने होटल के रिकार्ड रजिस्टर की जांच की तो युवकों की एंट्री तो मिली लेकिन लड़कियों के नाम रजिस्टर में नहीं थे।

होटल से सभी लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पकड़े गए युवकों को हवालात में बंद कर दिया गया,

जबकि लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। होटल पर छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवकों की सूचना पर परिजन भी कोतवाली पहुंच गए।

कोतवाल ब्रजेश कुमार शर्मा का कहना है कि पकड़े गए लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read