HomeCRIMEBride: सात फेरों से पहले दुल्हन ने वॉशरूम जाने बहाने हुई रफूचकर,सच्चाई...

Bride: सात फेरों से पहले दुल्हन ने वॉशरूम जाने बहाने हुई रफूचकर,सच्चाई जानकर दुल्हे…. 

Bride: सात फेरों से पहले दुल्हन ने वॉशरूम जाने बहाने हुई रफूचकर,सच्चाई जानकर दुल्हे….

Bride: सीतापुर जिले से बारात लेकर गोरखपुर पहुंचे दूल्हे को सात फेरों से पहले ही तगड़ा झटका लग गया। ये झटका किसी और ने नहीं बल्कि उसकी दुल्हन ने ही दिया।

दरअसल गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के प्रसिद्ध जएश्वरनाथ शिव मंदिर में दूल्हा-दुल्हन की शादी थी। शादी के लिए दूल्हा जयमाला लेकर खड़ा था।

दुल्हन भी अपनी मांग के साथ शादी के लिए मंदिर पहुंच गई थी। सात फेरों से पहले दुल्हन ने वॉशरूम जाने की बात कही तो दूल्हे ने इजाजत दे दी।

कुछ देर बाद दूल्हे को इसकी सच्चाई पता चली तो मानों पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो।

शादी से पहले ही दूल्हे के सारे अरमान टूट गए। दुल्हन और उसकी मां जेवर-गहने समेत सारा सामान लेकर फरार हो चुकी थीं।

अब दूल्हा और उसके पिता मोबाइल फोन में मौजूद दोनों की फोटो दिखाकर तलाश कर रहे हैं।

सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के गांव एक निवासी गांव में रहकर खेती करता है।

निवासी ने बताया कि पहली पत्नी की मौत हो गई। घर परिवार चलाने के लिए किसी समझदार महिला की जरूरत थी। सोच विचार कर उसने दूसरी शादी का फैसला किया।

सीतापुर के ही एक बिचौलिए से मुलाकात हुई। उसने उसे एक युवती की तस्वीर दिखाई, जिसे युवक ने पसंद कर लिया।

बातचीत आगे बढ़ी तो बिचौलिए ने गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में स्थित भरोहियां गांव के जएश्वरनाथ शिव मंदिर में पहुंचकर जयमाल पहनाकर शादी करने के लिए दिन तय कर दिया।

युवक ने शादी कराने के बदले बिचौलिए को उसकी फीस के रूप में 30 हजार रुपये दिए। तय तारीख पर शुक्रवार को कमलेश अपने पिता के साथ भरोहिया मंदिर पर शादी करने के लिए पहुंचा था।

दुल्हन के लिए सुहाग का लाल जोड़ा, शृंगार का सामान, नई साड़ियां और चढ़ावे के लिए गहने भी उसके साथ थे।

शुक्रवार दोपहर कमलेश ने सारा सामान दुल्हन और उसके साथ आई उसकी मां को सौंप दिए।

खर्च के लिए नगद रुपये भी दिए। शादी के लिए दोनों तैयार हो गए। इस बीच दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कही और अपने हाथों में जयमाल लेकर खड़े युवक ने इजाजत दे दी।

देर तक जब दुल्हन वापस नहीं लौटी, तो युवक उसे तलाश करने लगा। इस बीच मौका पाकर दुल्हन की मां भी निकल गई। उसके बाद से ही पिता-पुत्र दोनों की तलाश कर रहे हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read