HomeUTTAR PRADESHHonored: छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण देकर किया गया सम्मानित

Honored: छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण देकर किया गया सम्मानित

Honored: छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण देकर किया गया सम्मानित

Honored: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरक्ष प्रांत की फाजिलनगर नगर इकाई द्वारा आयोजित खेलो भारत के तहत नगर खेल कुंभ में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण देकर सम्मानित किया।

28 दिसंबर को एबीवीपी ने जितेंद्र स्मारक इंटरमीडिएट कालेज नारायनपुर कोठी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें जितेंद्र स्मारक इंटरमीडिएट कालेज तथा महर्षि बाल्मीकि शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।

जिसके विजयी प्रतिभागियों का मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के पूर्व मंत्री आदित्य पांडेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल न केवल हमारी शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं,

बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं। खेल और शिक्षा दोनों के समन्वय से विद्यार्थी अपने भविष्य को नई ऊंचाई तक ले जा सकते हैं।

उन्होंने युवा शक्ति पर बल देते हुए कहा यदि भारत का युवा संकल्पित हो जाए, तो हमारा देश पुनः सोने की चिड़िया बन सकता है।

विद्यार्थी कल के भविष्य है और देश के विकास की जिम्मेदारी उन्हीं पर है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक और विद्यालय के प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में नेतृत्व की भावना से जुड़ने और एबीवीपी के साथ मिलकर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

फाजिलनगर नगर मंत्री दीपक चौबे ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इसके बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान नगर सह मंत्री प्रियांशु मिश्रा, खेलो भारत के नगर संयोजक श्वेत सिंह, प्रशांत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read