HomeCRIMEExposure: तांत्रिकों के चक्कर में फंसकर पड़ोसी के सात साल के बेटे...

Exposure: तांत्रिकों के चक्कर में फंसकर पड़ोसी के सात साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या

Exposure: तांत्रिकों के चक्कर में फंसकर पड़ोसी के सात साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या

Exposure: यूपी के श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां संतान न होने पर एक शख्स तांत्रिकों के चक्कर में फंसकर पड़ोसी के सात साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। अब पुलिस ने 2 दिन बाद इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये घटना हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के छेदा गांव का है। मेलेराम का सात साल का बेटा अरुण कुमार मंगलवार को घर के सामने खेल रहा था।

परिवार के लोग एक शादी समारोह में गए थे। पिता मेलेराम राशन लेने कोटे की दुकान पर गया था। वह जब घर लौटा तो बालक अरुण घर में नहीं मिला। तलाश के दौरान बालक का शव गांव के बाहर अरहर के खेत में पाया गया।

पिता मेलेराम की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। गुरुवार को हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी रूपा के बेटे दीपू निवासी ग्राम छेदागांव को उम्मेदपुरवा प्राइवेट बस स्टाप तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस बताया कि कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है। इस कारण से वह और उसकी पत्नी काफी परेशान रहते थे। इसके उपाय के लिए झाड़-फूंक करने वाले लोगों का सहारा लिया।

झाड़ फूंक करने वाले लोगों ने बताया कि तुम्हारे पड़ोसियों ने टोना टोटका कराया हुआ है। संतान न होने का कारण पड़ोसी मेलेराम व उनकी पत्नी पूनम भी हमेशा चिढ़ाते थे।

इससे क्षुब्ध होकर बालक को बुला ले गया और खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव वहीं फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read