HomeCRIMEDeath: एक्सप्रेस-वे पर पुरी रफ्तार से जा रही सरकारी बस से गिरकर...

Death: एक्सप्रेस-वे पर पुरी रफ्तार से जा रही सरकारी बस से गिरकर एक यात्री की हुई मौत 

Death: एक्सप्रेस-वे पर पुरी रफ्तार से जा रही सरकारी बस से गिरकर एक यात्री की हुई मौत

Death: लखनऊ के रहने वाले एक शख्स के लिए चलती बस से थूकना जानलेवा साबित हुआ. ऐसा करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।

हादसा शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 93वें किलोमीटर माइलस्टोन बल्दीराय के बिही के पास हुआ। दरवाजा खुलते ही वह चलती बस से सड़क पर गिर गया।

हादसे के बाद यूपीडा कर्मियों ने घायल व्यक्ति को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के शेखर होटल छत्रिक रोड निवासी राम जियावन (45) आजमगढ़ से लखनऊ के लिए वातानुकूलित यूपी रोडवेज बस में यात्रा कर रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस पूरी रफ्तार से जा रही थी। उसने थूकने के लिए बस का दरवाज़ा खोला. ऐसा करते समय वह अचानक अपना संतुलन खो बैठा. वह बस से नीचे गिर गया.

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी । यूपीडा के कर्मचारी उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बस ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि यात्री ने थूकने के लिए बस का दरवाजा खोला. वह अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read