HomeUTTAR PRADESHInspection: विधायक व एसडीएम ने छितौनी नगर पंचायत छठ घाटों का किया...

Inspection: विधायक व एसडीएम ने छितौनी नगर पंचायत छठ घाटों का किया निरीक्षण

Inspection: विधायक व एसडीएम ने छितौनी नगर पंचायत छठ घाटों का किया निरीक्षण

सफाई और भव्य रूप से होगी प्रकाश व्यवस्था,प्रशासन तैयारियों में जुटा

Inspection: कुशीनगर के खड्डा तहसील स्थित छितौनी नगर पंचायत में विधायक व उपजिलाधिकारी ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया।

नहाय-खाए के साथ पूजा के बाद गुरुवार शाम को डुबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

दूसरे दिन सुबह उगले सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसकी तैयारी में भी तेजी हो गई है।

साफ-सफाई के साथ घाटो को सजाने का काम अंतिम चरण में है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी जुटे गए है।

तैयारियों का जायजा लेने हेतु एसडीएम व विधायक खड्डा ने नगर पंचायत छितौनी के घाटो का निरीक्षण (Inspection) किया।

यहां कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे हुए थे। उन्होंने कहा कि सारी तैयारी शीघ्र पूर्ण हो जानी चाहिए।

घाट पर साफ-सफाई चौबंद रहेगी, तो भव्य प्रकाश की भी व्यवस्था की जाए।

जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

सूर्य उपासना के पर्व की तैयारियां जोर शोर हुई शुरू

वही नगर पंचायत प्रशासन तैयारी की दिशा में पूरी तरह से मुस्तैद है। सूर्य उपासना के पर्व की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने बताया कि घाट के पास साफ-सफाई चल रही है।

वेदियों का रंगाई पुताई का कार्य भी हो रहा है। घाटों पर बैरिकेडिंग का कार्य कराया जा रहा है।

छठ घाट को लाइट व झालर से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी की व्यवस्था होगी।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सभी सुपरवाइजर व सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि समय से पहले सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाए।

इस दौरान मौके पर वार्ड सभासद अर्जुन साहनी, सभासद प्रतिनिधि रमेश निषाद, दिपलाल निषाद, सरवन साहनी, अजय साहनी, राकेश निषाद, रोशन मोदनवाल अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read