HomeUTTAR PRADESHFire: बंद पङी चीनी मिल में अज्ञात कारणों से लगीं आग,बेशकीमती औजार...

Fire: बंद पङी चीनी मिल में अज्ञात कारणों से लगीं आग,बेशकीमती औजार इत्यादि जलकर हुए खाक

Fire: बंद पङी चीनी मिल में अज्ञात कारणों से लगीं आग,बेशकीमती औजार इत्यादि जलकर हुए खाक

Fire: कुशीनगर के नगर पंचायत छितौनी में स्थित पुरानी चीनी मिल में शनिवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई

आगलगी की इस घटना में मिल के पुराने फर्नीचर बेशकीमती औजार इत्यादि जलकर खाक हो गया।

वर्षो से बंद पड़ी चीनी मिल परिसर में आसपास के लोग खर पतवार तथा जलावने के लिए लकड़ी इत्यादि रखे हैं

शनिवार को दोपहर अज्ञात कारणों से मिल के प्रशासनिक भवन से आग धधकता देख मिल में खेल रहे बच्चो ने शोर मचाया।

शोर सुन आसपास के लोग आए तथा बाल्टी के पानी से आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।

इधर सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ नगर अध्यक्ष अशोक निषाद व थाना हनुमानगंज अजय कुमार पटेल माय फोर्स भी पहुंचे डेढ़ घंटे तक चले प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

आगलगी की इस घटना में मिल परिसर में रखी बेशकीमती लकड़ियां जंगला फाटक फर्नीचर इत्यादि समान जलकर खाक हो गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read