HomeCRIMEDeath: दुकान पर हवा भरते समय ट्रेलर कि टायर फटा,मिस्त्री की दर्दनाक...

Death: दुकान पर हवा भरते समय ट्रेलर कि टायर फटा,मिस्त्री की दर्दनाक मौत

Death: दुकान पर हवा भरते समय ट्रेलर कि टायर फटा,मिस्त्री की दर्दनाक मौत

Death: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 730 पर स्थित मेंहदीगंज बाज़ार में पेंचर बनाने की दुकान पर हवा भरते समय हुए विस्फोट में मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत रामकोला के मेंहदीगंज बाजार में एन एच 730 के किनारे स्थित बड़ौदा यू पी बैंक शाखा के निकट 6 माह पहले सीता मढ़ी बिहार निवासी जहांगीर ने टायर पेंचर की दुकान खोली थी।

सर का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया

शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे ट्रेलर के चक्के में हवा भरते समय तेज धमाका होगया धमाका इतना तेज था कि हवा भरने वाला मिस्त्री जहांगीर ट्रेलर से लगभग 3 मीटर दूर जा गिरा और टायर में लगने वाली कड़ी से उसके सर का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया

जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।मृतक मिस्त्री जहांगीर पुत्र कुर्बान 29 वर्ष वार्ड नंबर 4, मुकुंद पुर उर्फ गंगा पुर पोस्ट सुक्की जिला बैशाली बिहार का निवासी था।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रामकोला आनंद कुमार गुप्ता ने घटना स्थल का निरीक्षण के बाद शव का पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामकोला थानाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची।

दुर्घटना ने  कारीगर की मौके पर मौत हो चुकी थी इसलिय शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करा आगे की कार्यवाही चल रही। परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

लोगो ने बताया कि उसके क्षेत्र के काफी लोग यहां रोजगार करते है। उसके परिवार के अन्य लोग गोरखपुर में रह कर रोजगार करते है।

मृतक कारीगर के गांव का उसका पड़ोसी जहांगीर की मौत सुनकर मौके पर आया और उसके पिता को फोन किया घटना की जानकारी दिया।

सूचना के समय मृतक के पिता कुर्बान देवरिया जिले में थे पड़ोसी व्यक्ति ने बताया की मृतक चार भाई हैं

जिसमें यह तीसरे नंबर का था सभी भाई इसी तरह अलग-अलग जगह पर रोजगार किए हुए हैं

मृतक जहांगीर का एक 5 माह की बच्ची है जो इसकी पत्नी के साथ गांव में रहती यह यहां अकेले ही रहता था।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read