HomeRELIGIOUSShani Dev: मेष-कन्या समेत इन राशियों को दीवाली के होगा जबरदस्त फायदा,...

Shani Dev: मेष-कन्या समेत इन राशियों को दीवाली के होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगी अपार सफलता!

Shani Dev: मेष-कन्या समेत इन राशियों को दीवाली के होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगी अपार सफलता!

Shani Dev: हर एक ग्रह का निश्चित अंतराल के बाद चाल परविर्तन होती है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ता है.

किसी के लिए ये शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ. दिवाली के बाद कर्मफलदाता शनि देव चाल परिवर्तन करने वाले हैं.

जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है.

कुंभ राशि में शनिदेव होंगे मार्गी

ज्योतिष गणना के अनुसार जून में शनिदेव वक्री हुए थे. अब दिवाली के बाद यानी 15 नवंबर को शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलना शुरू करेंगे. शनि मार्गी होकर इन 4 राशियों को खूब सफलता और तरक्की दिलाएंगे. आइए जानते हैं इन 4 राशियों के बारे में…

1. मेष राशि

शनि की चाल परिवर्तन शुभ रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में खूब सफलता प्राप्त होगी. जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए समय अनुकूल है,

कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिसमें मुनाफा होगा. कार्यों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

2. कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए शनिदेवा का मार्गी होना लाभदायक रहने वाला है. लोहा, तेल से जुड़ा काम करने वालों को लाभ मिलेगा. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे.

अगर किसी बीमारी से बहुत समय से परेशान हैं तो उससे छुटकारा मिल सकता है. हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी.

3. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. अगर कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो उसमें सफलता प्राप्त होगी. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.

आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. अगर कोई कर्जा आपके ऊपर है तो वो भी दूर हो सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे.

4. मकर राशि

मकर राशि के लोगों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे. आर्थिक लाभ हो सकता है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं

उन्हें मनचाही नौकरी भी मिल सकती है. बिजनेस कर रहे लोगों के व्यापार का विस्तार हो सकता है. कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read