HomeCINEMASingham again:सिंघम अगेन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज,अब फिल्म दिवाली के मौके पर...

Singham again:सिंघम अगेन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज,अब फिल्म दिवाली के मौके पर देगी दस्तक,रामायण से जोड़ा फिल्म का कनेक्शन,लोग बोले…

Singham again:सिंघम अगेन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज,अब फिल्म दिवाली के मौके पर देगी दस्तक,रामायण से जोड़ा फिल्म का कनेक्शन,लोग बोले…

Singham again: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकेंड का है।

बता दें, ये हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर है। इससे पहले कोई भी ट्रेलर 4 मिनट से ज्यादा का नहीं रहा है।

इस एक्शन पैक्ड ट्रेलर में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रवि किशन, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, श्वेता तिवारी और जैकी श्रॉफ की झलक देखने को मिली है और कई दमदार डायलॉग्स सुनने को मिले हैं।

क्या बोली पब्लिक?

लोगों को अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। उन्हें ‘सिंघम अगेन’ और रामायण का कनेक्शन जोरदार लग रहा है।

एक ने लिखा, ‘सारे कैमियो जोरदार हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अर्जुन कपूर के करियर को रोहित शेट्टी की ही जरूरत थी।

क्या मजेदार विलेन का रोल किया है।’ तीसरे ने लिखा, ‘अब एक नवंबर का इंतजार है।’

इन 7 डायलॉग्स पर फिदा हुई पब्लिक

  • ‘गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है।’ – अजय देवगन
  • ‘भारत की ये प्रथा रही है, सीता मां का हरण हुआ तो लंका जली है।’ – अजय
  • ‘मैं सिंघम नहीं, मैं लेडी सिंघम है रे।’ – दीपिका
  • ‘तेरे सामने जो खड़ा है वो महात्मा गांधी का आदर तो करता है, लेकिन पूजता छत्रपति शिवाजी महाराज को है।’ – अजय
  • ‘तेरी रामायण का रावण हूं मैं’ – अर्जुन
  • ‘जया दरवाजा तोड़।’ – करीना
  • ‘ये कलयुग है कलयुग, इस बार रावण जीतेगा।’ – अर्जुन

बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश

पहले ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी।

इसके बाद, अनाउंस किया कि अब फिल्म दिवाली के मौके पर दस्तक देगी। हालांकि, दिवाली के मौके पर कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी रिलीज होने वाली है।

ऐसे में अफवाह उड़ी की फिल्म पोस्टपोन होगी, लेकिन मेकर्स ने ये स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म तय समय यानी 1 नवंबर के दिन ही सिनेमाघरों में आएगी।

रिलीज से पहले कमाए 200 करोड़

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में बिके हैं।

ऐसे में ये अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील साबित हुई है।

 

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read