spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDश्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर...2 दिन के लिए स्थगित हुई चार धाम...

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर…2 दिन के लिए स्थगित हुई चार धाम यात्रा, भारी बारिश और भूस्खलन से रास्ते बंद

Char Dham Yatra suspended: अगर आप चार धाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे है तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे की वजह से प्रशासन ने चार धाम यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित कर दी है। यानी यात्रा आज मंगलवार और कल बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें, गढ़वाल मंडल आयुक्त ने ये फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।  

गढ़वाल मंडल के आयुक्त का फैसला

गढ़वाल मंडल के आयुक्त की तरफ से एक बयान सामने आया है। जिसके अनुसार, चार धाम यात्रा मार्गों के कई हिस्सों में भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने भी भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। जिस वजह से यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार, चार धाम यात्रा आज से दो दिनों तक के लिए स्थगित की जाती है। परिस्थिति सामान्य होने पर यात्रा फिर से शुरु की जाएगी।

उत्तराखंड में झमाझम बारिश

बता दें, IMD ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जैसे कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चलेगी। तो वहीं, लगातार भारी बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रशासन ने स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों से नदी-नालों जैसी जगह से दूरी बनाने की अपील की हैं। इसके अलावा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Also read: Uttrakhand News:डीजी बंशीधर तिवारी का विद्यार्थियों से आह्वान, सफलता का आधार केवल अंक नहीं चरित्र और संस्कार भी जरूरी

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular