HomeUTTAR PRADESHRain: उतर प्रदेश में अगले दो दिन झमा-झम बारिश के आसार, इन...

Rain: उतर प्रदेश में अगले दो दिन झमा-झम बारिश के आसार, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Rain: उतर प्रदेश में अगले दो दिन झमा-झम बारिश के आसार, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटों में जमकर बारिश होने वाले हैं।

दरअसल, मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने प्रदेश के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए

भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली।

वहीं औरैया, बुलंदशहर समेत कई जिलों में बुधवार सुबह जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को थोड़ी बहुत गर्मी से राहत मिली।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने की बात कही है।

मथुरा और आगरा को ‘रेड अलर्ट’ के तहत रखा गया है, जिसके तहत संभावित प्राकृतिक आपदाओं के लिए

उच्चतम स्तर की तैयारियां करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा,

बिजनौर और पश्चिमी यूपी समेत एक दर्जन से अधिक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मथुरा और आगरा के लिए रेड अलर्ट

मथुरा और आगरा के लिए रेड अलर्ट बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक वैध है।

इसके अलावा फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर में भी गुरुवार और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने कहा, ‘प्रभावित जिलों में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने

और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।’

कानपुर में दिखा यागी का असर

चीन में आए चक्रवर्ती तूफान ‘यागी’ का असर मंगलवार रात कानपुर तक पहुंच गया।

दिन में तेज धूप थी जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

लेकिन रात होते ही मौसम ने करवट ले ली और तेज तूफानी हवाओं और गरज चमक के साथ शहर में बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यागी का प्रभाव दिखने लगा है। यह असर अगले चार दिनों तक जारी रहेगा।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read