HomeUTTAR PRADESHनोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख तय, इन दिन से यात्री विमान...

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख तय, इन दिन से यात्री विमान में भड़ सकेंगे उड़ान


Noida Airport Innaguration: नोएडा एयरपोर्ट का 28 मार्च को पीएम मोदी का हाथों उद्घाटन होना लगभग तय हो गया है। सीएम योगी रविवार को जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट का जायजा लेंगे। वह यमुना अथॉरियी, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


वहीं, पीएम मोदी 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद एक रैली को भी संबोधित करेंगे। जिसमे लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। लेकिन, सबके मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या उद्घाटन होने के साथ ही एयरपोर्ट से विमान की उड़न शुरू हो जाएगी। चलिए जानते हैं पूरी डिटेल


कब से शुरू होगी उड़ान


बताया जा रहा है कि उद्घाटन होने के 45दिनों के भीतर उड़ाने शुरू होने की संभावना है। शुरुआत में केवल घरेलू रूट और कार्गो की विमान का संचालन होगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जुलाई से दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है। जब घरेलू उड़ानें नियमित हो पाएंगी। बता दें कि एयरपोर्ट को हाल ही में डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है। जो उड़ानों के संचालन के लिए अंतिम जरूरी मंजूरी थी। यहां से इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस के घरेलू विमान उड़ानें शुरू होंगे।


इन शहरों को जोड़ा जाएगा 


नोएडा एयरपोर्ट के एक टर्मिनल से पहले राउंड में देश के 10-12 शहरों को जोड़ा जाएगा। मेट्रो शहर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहर जुड़ेंगे। इसके अलावा पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ औ देहरादून के लिए भी विमान सेवा शुरू हो सकती है। नोएडा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के लिए ईंधन पर टैक्स कम लगेगा। नई यात्री सुविधाओं के कारण शुरुआती किराया दिल्ली एयरपोर्ट की तुलना में कर रहने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक किराया का पता फ्लाइट बुकिंग के लिए वेबसाइट खुलने के बाद होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read