HomeUTTAR PRADESHLOC के पास संदिग्ध गुब्बारे मिलने से मचा हड़कंप! चिपके मिले अमेरिका...

LOC के पास संदिग्ध गुब्बारे मिलने से मचा हड़कंप! चिपके मिले अमेरिका और PAK के नोट


Suspicious Balloons Found: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास दो गुब्बारे मिले हैं। इन गुब्बारों के साथ अमेरिका और पाकिस्तान के नोट चिपके हुए थे। अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि करेंसी असली है या नहीं।


संदिग्ध गुब्बारे का मिलने इसलिए और चिंताजनक हो जाता है, जब एक दिन पहले ही किश्तवाड़ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया है। शुरुआती जानकारी में ऐसा लगता है कि गुब्बारे पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए हैं लेकिन, यह साफ नहीं हैं कि इन गुब्बारों को भेजन का कारण क्या है?


गुब्बारा मिलना चिंता का विषय


ये गुब्बारा गुनारा गांव के क्षेत्र खोर पुलिस स्टेशन की सीमा के पास मिला है। जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के काफी करीब है। इनके साथ 5000 रुपए का एक पाकिस्तानी नोट, एक अमेरिकी डॉलर का नोट, एक पाकिस्तानी नंबर और एक क्यूआर कोड या स्कैनर में इस्तेमाल होने वाली इमेज मिली है। गुब्बारे हवाई जहाज के आकार के थे। इनका रंग सफेद और लाल था और इन पर पाकिस्तान से जुड़े निशान लगाए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि ये पाकिस्तान की तरफ से उड़ाकर भेजे गए लगते हैं।      


पहले भी मिले हैं गुब्बारे 


बॉर्डर के पास गुब्बारा मिलने का ये मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे गुब्बारे मिलते रहे हैं लेकिन,इस बार विदेशी नोटों का मिलना मामले को संदिग्ध बनाता है। अब एक बार फिर गुब्बारा मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी गई है। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसे बैलून जैसा नया तरीका भी कहा जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसका उद्देश्य साफ नहीं हुआ है। यह घटना जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह के एनकाउंटर के बाद हुई है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read