HomeUTTAR PRADESHपंजाब नेशनल बैंक की एफडी स्कीम में सुरक्षित निवेश का मौका, सीनियर...

पंजाब नेशनल बैंक की एफडी स्कीम में सुरक्षित निवेश का मौका, सीनियर सिटीजन के लिए खास सुविधा


FD Scheme: आप भी अगर अपना पैसा सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम सबसे भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है। बैंक एफडी में निवेश करने से निवेशकों को जोखिम से बचकर सुनिश्चित और तय रिटर्न मिलता है। ऐसे ही एक आकर्षक एफडी विकल्प पंजाब नेशनल बैंक लेकर आया है।


क्या होगा फायदा


PNB की एफडी स्कीम में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि यह एक सरकारी बैंक है, इसलिए इसमें पैसा लगाना सुरक्षित माना जाता है। निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग अवधि का चुनाव कर सकते हैं, जो कुछ महीनों से लेकर कई सालों तक हो सकती है। बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को सामान्य निवेशकों की तुलना में अधिक ब्याज दिया जाता है, जिससे उनका रिटर्न और भी बेहतर होता है।


6.1 प्रतिशत ब्याज दर का दिया ऑफर


अभी PNB की तरफ से सामान्य नागरिकों को 5 साल की एफडी पर 6.1 प्रतिशत ब्याज दर का ऑफर दिया जा रहा है। उदाहरण के लिए, अगर कोई निवेशक 1.5 लाख रुपए की एफडी 5 साल के लिए करता है, तो ब्याज के तौर पर उसे 53,026 रुपए मिलेंगे। मैच्योरिटी पर बैंक कुल 2,03,026 रुपए लौटाएगा।


सीनियर सिटीजन के लिए खास सुविधा


वहीं, अगर कोई सीनियर सिटीजन इस अवधि के लिए एफडी कराता है, तो उन्हें 6.60 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस स्थिति में 1.5 लाख रुपए की निवेश राशि पर मैच्योरिटी तक 58,084 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे और कुल राशि 2,08,084 रुपए होगी। एफडी खोलने के लिए निवेशक नजदीकी PNB शाखा में जाकर या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर प्रीमैच्योर विदड्रॉल की सुविधा भी उपलब्ध है, हालांकि इस पर बैंक की ओर से पेनाल्टी लग सकती है।


PNB की यह FD स्कीम निवेशकों को सुरक्षित निवेश के साथ-साथ लंबी अवधि में बंपर रिटर्न का अवसर प्रदान करती है। खासतौर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह निवेश और भी फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न के साथ बढ़ाना चाहते हैं, तो PNB FD स्कीम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read