HomeUTTAR PRADESHकेंद्रीय बजट 2026 पर CM नायब सिंह सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हरियाणा...

केंद्रीय बजट 2026 पर CM नायब सिंह सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हरियाणा के लिए क्या खास?


HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की केंद्रीय बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर को पेश करता है। इस बजट में विकसित भारत के स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसानों को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को लगभग 12लाख 20हजार करोड रुपए तक बढ़ाया।


सीएम सैनी ने कहा कि युवा कौशल विकास और शिक्षा क्षेत्र के लिए 1लाख 39हजार करोड रुपए का प्रावधान किया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक, बायोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के लिए 10हज़ार करोड रुपए का विशेष फंड रखा गया। उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जैसे शैक्षणिक व तकनीकी केंद्रों को मिलेगा। स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए भी 7500करोड रुपए के प्रावधान से हरियाणा का स्टार्टअप इकोसिस्टम और मजबूत होगा। महिला रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए लगभग 8000करोड रुपए का प्रावधान किया गया। बायोफार्मा शक्ति पल के अंतर्गत 10हज़ार करोड रुपए का प्रावधान किया गया।


मेडिकल टूरिज्म के लिए 5000करोड रुपए का समर्थन दिया गया- सीएम सैनी


बजट को लेकर सीएम सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य और संरचना के लिए 20हजार करोड रुपए वह मेडिकल टूरिज्म के लिए 5000करोड रुपए का समर्थन दिया गया। इससे गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक और करनाल जैसे क्षेत्रों में फार्मा क्लस्टर मेडिकल कॉलेज और आधुनिक अस्पतालों को नई गाति मिलेगी। कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 1लाख 62हजार करोड रुपए का प्रावधान किया गया। बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने से हमारे दक्षिण हरियाणा और शुष्क क्षेत्र में किसानों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।


गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे क्षेत्रों में नई निवेश परियोजनाएं आएंगीसीएम सैनी


सीएम सैनी ने कहा कि सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक, कॉम्पोनेंट और बायो फार्मा को बढ़ावा देने की योजनाओं से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे क्षेत्रों में नई निवेश परियोजनाएं आएंगी। 200पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन का निर्णय पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे पारंपरिक औद्योगिक शहरों को नई ऊर्जा देगा। हाई स्पीड रेल, शहरी आर्थिक क्षेत्रों और टियर 2और टियर 3शहरों पर ध्यान देने से रोहतक, हिसार, करनाल, सिरसा और रेवाड़ी जैसे शहरों में रोजगार आधारित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा।


मुख्यमंत्री नायब सनी ने कहा कि बजट में ग्रीन एनर्जी और बैट्री स्टोरेज पर जोर देने से हरियाणा में सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं का विस्तार होगा। टैक्स प्रक्रिया में सरलता, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दावों पर शुल्क में छूट और शिक्षा का इलाज पर खर्च कम होने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। हरियाणा को  रेलवे क्षेत्र के लिए 3566करोड़ रूपये आवंटित किए गए। हरियाणा के 34रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक बनाया जा रहा है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह रेलवे पुश हरियाणा को एक मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करेगा। वर्ष 2026-27में हरियाणा को केंद्रीय करों से लगभग 20हजार 772करोड रुपए प्राप्त होंगे। यह राशि पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से करीब 5547करोड रुपए अधिक है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read