HomeUTTAR PRADESHमोदी सरकार अमीरों के कर्ज माफ करती है किसानों के नहीं: प्रियंका...

मोदी सरकार अमीरों के कर्ज माफ करती है किसानों के नहीं: प्रियंका गांधी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में होनेवाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में बुधवार को एक जनसभा में मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि मोदी सरकार अमीरों के कर्जे माफ करते है उनके मंत्री के पुत्र किसानों को अपनी गाडियो के नीचे कुचल देते है मगर किसानों का कर्जा नही माफ करते है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने लोकसभा चुनाव में अपने भाई कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रायबरेली से उनका पीढ़ियों से नाता रहा है और रायबरेली की जनता के लिए यहां से चुने गए कांग्रेस के नेताओ की जवाबदेही होती थी। उन्होंने आरोप लगाया वर्तमान सरकार में यह जवाबदेही नही रह गयी और यह लोग, जनता को धर्म के नाम गुमराह कर बस वोट लेते है तथा मोदी सरकार की नीतियों की वजह से हर चीज दिनोदिन महंगी होती जा रही है।

उन्होंने (Priyanka Gandhi) कहा कि आज गैस का सिलेंडर 11 सौ का हो गया है जबकि पहले यही सिलेंडर जब 4 सौ रुपये का था। उस समय भारतीय जनता पार्टी के नेता सड़क पर सिलेंडर लेकर उतर आते थे। आज 70 करोड़ लोग बेरोजगार है। अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है। सड़के बिजली पानी की जो सुविधाएं जैसी मिलनी चाहिए नही मिल रही है। आमलोग, युवा किसान आदि देश का गरीब परेशान है।

उन्होंने (Priyanka Gandhi) मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इनकी सरकार के एक मंत्री के पुत्र ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी जिसमे कुछ किसान मारे गए थे। मोदी सरकार आज पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर देती है जबकि गरीब और किसानों के कर्ज नही माफ करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की बड़े पूंजीपतियों से साठगांठ है इसलिए देश के बंदरगाह, हवाई अड्डे खदानें बड़े खरबपतियों को दे दिया है और तो और त्रुटिपूर्ण टीका बनाने वाली कम्पनी से मोदी ने 52 करोड़ रुपए चंदा लिया है जबकि उस टीके से लोगो को दिल के दौरे पड़ सकते है। आज गांवों में आवारा पशु और छुट्टा जनावर खेत चर रहे है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर किसानों महिलाओं और नौजवानों के लिए अनेकों योजनाओं को लाया जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य, नौकरी का अधिकार, पेपर लीक को खत्म करने का कठोर कानून बनाया जाएगा। हम कोटेदार को भी आर्थिक रूप से सबल बनाने की योजना लाएंगे राहुल गांधी जनता की समस्याओं को जानने और उनके निवारण के लिए चार हज़ार किलोमीटर की पैदल यात्रा की है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में एक पत्रकार को एक जनसभा में भाजपा के लोगो ने पीट दिया क्योंकि उसने उन महिलाओं का वीडियो बना लिया था जिसमे उन महिलाओं ने कहा था कि उन्हें पैसे देकर मीटिंग में लाया गया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सच्चाई छिपाना चाहती है जबकि राहुल गांधी हमेशा अन्याय खिलाफ लड़ने का जज्बा रखते है। इसी के साथ प्रियंका गांधी ने लोगो से राहुल गांधी को चुनाव में जिताने की अपील की।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read