HomeUTTAR PRADESHमहाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह, बोले- पीएम मोदी के आने के बाद...

महाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह, बोले- पीएम मोदी के आने के बाद राज्य को हुआ फायदा


Amit Shah in Maharashtra: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित रविवार 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां पर अमित शाह के साथ राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद थे। अमित शाह अहिल्यानगर जिले के शिरडी मंदिर नगर शनिवार, 4 अक्टूबर रात पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अहिल्यानगर जिले में  किसान रैली को भी संबोधित किया।


अमित शाह ने की अपील


केंद्रीय गृह मंत्री अहिल्यानगर जिले में डॉक्टर विठ्ठलराव विखे पाटिल सहकारी चीनी कारखाने की विस्तारित क्षमता का उद्घाटन करने के बाद किसान रैली को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद भारत के चीनी सहकारी क्षेत्र को काफी फायदा हुआ है। अमित शाह ने चीनी सहकारी समितियों से गैर पेराई सत्र में भी मल्टी-फीड एथनॉल का उत्पादन करने की अपील की। 


किसानों को मदद देगी सरकार- शाह


शाह ने कहा कि एथनॉल मिश्रण के कारण चीनी सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति बदल गई है। पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र को फायदा हुआ है। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार हाल ही में भारी बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र के किसानों को हर संभव सहायता देगी। इसके साथ ही अमित शाह ने राज्य के किसानों के लिए केंद्रीय सहायता हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार की तारीफ की उन्होंने सहकारिता आंदोलन की एक प्रमुख हस्ती विठ्ठलराव विखे पाटिल और उनके बेटे तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read