HomeUTTAR PRADESHसरकार की इस स्कीम से करोड़पति बनने का रास्ता हुआ आसान! हर...

सरकार की इस स्कीम से करोड़पति बनने का रास्ता हुआ आसान! हर महीने होगी ₹61,000 की कमाई


Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) योजनाआपके लिए बड़ी लाभदायक साबित हो सकती है। सुरक्षित निवेश, टैक्स छूट और गारंटीड ब्याज दर के कारण यह योजना न केवल बचत के लिए बेहतरीन है, बल्कि आपको करोड़पति भी बना सकती है। अगर आप नियमित निवेश करें और सही रणनीति अपनाएं तो PPF के ज़रिए 25वर्षों में 1.03करोड़ रुपये का फंड बनाया जा सकता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद हर महीने करीब ₹61,000की स्थायी आमदनी भी सुनिश्चित हो सकती है।


कैसे बनाएं 1.03करोड़ रुपये का फंड?


PPF योजना में निवेश की न्यूनतम अवधि 15साल होती है, लेकिन इसे दो बार 5-5साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसे ही 15+5+5की रणनीति कहा जाता है। यदि कोई निवेशक पहले 15साल तक हर साल ₹1.5लाख निवेश करता है, तो 7.1%सालाना ब्याज दर पर उसका फंड ₹40.68लाख हो जाता है। इसमें से ₹18.18लाख ब्याज के रूप में मिलते हैं। इसके बाद यदि निवेश बंद करके राशि को अगले 5साल तक ऐसे ही रहने दिया जाए, तो फंड बढ़कर ₹57.32लाख हो जाता है। फिर अगले 5साल और बिना निवेश किए रखने पर यह राशि ₹80.77लाख हो जाएगी। अगर इसी दौरान निवेश जारी रखा जाए, तो कुल फंड ₹1.03करोड़ तक पहुंच सकता है।


हर महीने कमाएं ₹61,000, वो भी बिना मूलधन खर्च किए


जब PPF में 25साल में ₹1.03करोड़ का फंड बन जाए, तो इस पर 7.1%ब्याज के अनुसार हर साल ₹7.31लाख का ब्याज मिलेगा। यानी हर महीने करीब ₹60,941की नियमित इनकम। खास बात यह है कि मूलधन यानी ₹1.03करोड़ जस का तस बना रहेगा। यह योजना पेंशन जैसी स्थिर आमदनी चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।


कब और कैसे करें निवेश?


PPF में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। आप अपने बच्चे के नाम पर भी, अभिभावक बनकर खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए न्यूनतम ₹500 की आवश्यकता होती है। हालांकि, इसमें जॉइंट अकाउंट की अनुमति नहीं है और एक व्यक्ति एक ही PPF खाता रख सकता है। टैक्स बचत, सुरक्षित रिटर्न और लंबी अवधि में धन सृजन के लिए यह योजना आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read