HomeUTTAR PRADESHतिरुपति में आतंकी हमले की धमकी के बाद हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों...

तिरुपति में आतंकी हमले की धमकी के बाद हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी


Tirupati Bomb Threat: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले की धमकी ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। पुलिस को दो ईमेल मिले हैं, जिनमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पूर्व लिट्टे उग्रवादी तमिलनाडु में बैठकर तिरुपति में बड़े विस्फोट की साजिश रच रहे हैं। इन ईमेल्स में चार अलग-अलग इलाकों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है।


सभी संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान


धमकी मिलने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्तों और सुरक्षा बलों ने तिरुपति के प्रमुख इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया। आरटीसी बस स्टैंड, श्रीनिवासम, विष्णु निवासम, कपिला तीर्थम और गोविंदराजुला स्वामी मंदिर जैसे व्यस्त क्षेत्रों के साथ-साथ न्यायिक परिसरों और न्यायाधीशों के आवासों की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा, तिरुचनूर स्थित पद्मावती अम्मावारी मंदिर, तिरुमला और श्रीकालहस्ती जैसे धार्मिक स्थलों को भी खंगाला गया।


अब तक कोई बम नहीं मिला, पुलिस मान रही ‘होक्स’ कॉल


धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। हालांकि, अब तक की गई गहन तलाशी में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल इस धमकी को ‘होक्स’ यानी झूठी धमकी मान रही है, लेकिन सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। चूंकि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की प्रस्तावित तिरुपति यात्रा भी पास है, इसलिए सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read