spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदीवाली से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बोनस, 3 प्रतिशत बढ़ा...

दीवाली से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बोनस, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

fok-media-samman-samaroh


DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को कैबिनेट ने महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।  कैबिनेट ने बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी माना जाएगा।


3 महीने का बकाया मिलेगा एक साथ


कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया अक्टूबर में सेलरी के साथ दिया जाएगा। इससे कर्मचारी और पेंशनर्स त्योहारों पर जमकर खरीदारी करेंगे। ये बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स पर भी लागू होगी।


किसे मिलेगा कितना बोनस?


अगर किसी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो कर्मचारी को प्रति माह 900 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, जबकि 40,000 रुपये वेतन वाले कर्मचारी को 1,200 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। तीन महीनों में, बकाया राशि कुल 2,700 रुपये से 3,600 रुपये होगी। ये त्योसहारों को देखते हुए बड़ी राहत दी गई है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। इससे 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों या पूर्व कर्मचारियों को फायदा दिया जाएगा।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular