HomeUTTAR PRADESHअभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़, झोपड़ी की छप्पर तोड़ लोगों...

अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़, झोपड़ी की छप्पर तोड़ लोगों ने बचाई जान


Actor Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के करुर में शनिवार, 27 सितंबर को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच कई। इस दौरान 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी थे, जो भीड़ में फंसकर बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।


 


क्या था भगदड़ का कारण


 


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रैली में लगभग 1,00,000 लोग मौजूद थे। भगदड़ उस समय शुरू हुई जब रैली में एक 9 साल की बच्ची लापता हो गई। लोग उसकी तलाश में एक ही दिशा में तेजी से भीगने लगे। भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद होने के बावजूद, अचानक लोगों के एक तरफ भागने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। भगदड़ के दौरान विजय ने अपना भाषण रोक दिया और भीड़ को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से अपील की कि वे भीड़ को काबू में लाने में मदद करें।


 


झोपड़ी का छप्पर तोड़कर लोगों ने बचाई जान


 


इस हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भगदड़ के बाद लोग किस तरह अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लोग घटनास्थल पर बनी एक झोपड़ी में घुस गए। जब उसमें भी भीड़ बढ़ने लगी तो लोग झोपड़ी का छप्पर फाड़कर निकलने की कोशिश करते नजर आए।


 


सीएम की प्रतिक्रिया आई सामने


 


तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने इस त्रासदी पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे चिंताजनक बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भीड़ में फंसे और बेहोश हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जाए। उन्होंने पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी, मंत्री सुब्रमणियन एमए और जिला कलेक्टर से भी इस मामले पर बात की।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read