HomeUTTAR PRADESHलद्दाख हिंसा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने किया पाकिस्तानी खुफिया...

लद्दाख हिंसा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने किया पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को गिरफ्तार


Ladakh Violence: लद्दाख हिंसा के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर भीड़ को उकसाने, हिंसा भड़काने और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगे। इसी बीच इस मामले को लेकर ये भी सामने आया की इस हिंसा में पाकिस्तान का भी हाथ हैं। लद्दाख के पुलिस महानिदेशक (DGP) एसडी सिंह जामवाल ने आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वांगचुक की पाकिस्तान यात्राओं को लेकर सवाल उठाए।


वांगचुक का पाकिस्तानी डॉन से संपर्क


महानिदेशक एस.डी. सिंह जमवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सोनम वांगचुक पाकिस्तान में डॉन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन पर केंद्र के साथ राज्य के दर्जे की बातचीत को विफल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने वांगचुक की गिरफ्तारी से जुड़े एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट की गिरफ्तारी और कार्यकर्ता के पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में होने के सबूतों के बारे में बताया। 


पाकिस्तान के खिलाफ मिला सबूत


डीजीपी जामवाल ने कहा कि हमने हाल ही में एक पाकिस्तानी पीआईओ को भी गिरफ्तार किया है जो उनके संपर्क में था और उन्हें रिपोर्ट कर रहा था, हमारे पास इसका रिकॉर्ड है। वांगचुक पाकिस्तान में डॉन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने बांग्लादेश का भी दौरा किया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमें एक व्यक्ति मिला जो चीजें भेज रहा था, हमने उस व्यक्ति को निगरानी में रखा है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read