HomeUTTAR PRADESHबसपा ने की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानें किस सीट के...

बसपा ने की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानें किस सीट के कौन हैं हकदार


Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हुई है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई प्रमुख सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने रामगढ़, भभुआ, करगहर और  मोहनियां जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।


किस सीट से कौन है उम्मीदवार?


भभुआ सीट से विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं, मोहनियां सीट से भोजपुरी सिंगर ओम प्रकाश दीवाना को उम्मीदवार घोषित किया गया है। रामगढ़ सीट पर पार्टी ने सतीश यादव उर्फ पिन्टू यादव को टिकट दिया है, जो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक अंबिका यादव के बेटे हैं।


वहीं, बसपा के इस फैसले के बाद रामगढ़ में चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो ने की संभावना बताई जा रही है। इसके अलावा, करगहर सीट के लिए बसपा ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के बेटे उदय प्रताप सिंह को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। उदय प्रताप सिंह के नाम की घोषणा कर करगहर में बसपा अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।


बसपा की क्या है रणनीति?


बसपा की इस रणनीति से साफ है कि पार्टी बिहार में अपनी पकड़ बनाने की तैयारी में है और प्रभावशाली उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रही है। उम्मीदवारों का चयन करते समय स्थानीय प्रभाव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय लोकप्रियता को ध्यान में रखा गया है। आने वाले दिनों में बसपा की ओर से और उम्मीदवारों की घोषणा की उम्मीद है, जो बिहार के चुनावी समीकरण को और भी दिलचस्प बना सकते हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read