HomeUTTAR PRADESHजम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों पर होगा मतदान, जानें कितना दिलचस्प होगा...

जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों पर होगा मतदान, जानें कितना दिलचस्प होगा चुनाव


Jammu Kashmir Rajya Sabha Election: जम्मू-कश्मीर में चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाले गठबंधन और एक सीट बीजेपी जीत सकती है, लेकिन चुनाव आयोग ने 4 राज्यसभा सीटों के लिए अलग-अलग मतदान कराने की घोषणा करके इस मुक़ाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।


 


आयोग ने जारी की अधिसूचनाएं


 


जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीट फरवरी 2021 से खाली है। अब इन सीटों पर 24 अक्टूबर को चुनाव होंगे। ये सीटें पीडीपी के मीर मोहम्मद फैयाज और नजीर अहमद लावे, भाजपा के शमशेर सिंह और कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद के पास थीं। अब इन चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने 3 अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।


 


चुनाव आयोग के अनुसार चार राज्यसभा सीटों पर अलग-अलग चुनाव होंगे, जिसमें पहली दो सीटों के लिए अलग-अलग वोटिंग होगी। वहीं दो सीटों पर संयुक्त मतदान होगा। इस तरह राज्यसभा के लिए तीन चुनाव होंगे। बता दें कि राज्यसभा की प्रत्येक खाली सीट तकनीकी रूप से एक अलग चुनाव चक्र के अंतर्गत आती है। ऐसे में विधानसभा के नंबर गेम के साथ प्रथम वरीयता और दूसरी वरीयता की वोटिंग का भी अहम रोल होगा।


 


कितना रोचक होगा चुनाव


 


राज्यसभा का चुनाव अलग-अलग सीट पर होने की वजह से काफी रोचक बन गया है। राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित विधायक आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत एकल संक्रमणीय मत एसटीवी के माध्यम से मतदान करते हैं। विधायक प्रत्येक सीट के लिए अलग-अलग मतदान नहीं करते हैं। इसके बजाय, वे वरीयता क्रम में अलग-अलग उम्मीदवारों के नाम सूचीबद्ध करते हैं। निर्वाचित होने के लिए, एक उम्मीदवार को एक निश्चित संख्या में प्रथम वरीयता के वोट प्राप्त करने होते हैं, जो योग्यता की सीमा है।  


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read