spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘आज भारत विकसित होने के लिए तेज गति से काम कर रहा...

‘आज भारत विकसित होने के लिए तेज गति से काम कर रहा है’ बांसवाड़ा में पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Banswara: राजस्थान में बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज यहां बिजली उत्पादन से जुड़ा इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। राजस्थान की धरती से आज बिजली क्षेत्र में भारत के सामर्थ्य का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। 90 हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा को प्रोजेक्ट एक साथ शुरू होना दिखाता है कि देश आज बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।


पीएम मोदी ने कहा कि जब 2014 में आपने मुझे सेवा का मौका दिया तब देश के 2.5 करोड़ घर ऐसे थे जहां बिजली का कनेक्शन नहीं था। देश के 18 हज़ार गांव में बिजली का खंभा भी नहीं लगा था। उन्होंने कहा कि हमने देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई। हमने 2.5 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। जहां-जहां बिजली के तार पहुंचे, वहां बिजली भी पहुंची। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ” आज भारत विकसित होने के लिए तेज गति से काम कर रहा है, इसमें राजस्थान की भी बड़ी भूमिका है। पानी, बिजली, शहद से जुड़ी परियोजनाओं से आप लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी। वंदे भारत ट्रेन सहित 3 नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई है। आज राजस्थान के 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी मिले हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं राजस्थान के लोगों को भी विकास परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular